आजमगढ़ में गैंगस्टर एक्ट में फरार दो महिलाएं गिरफ्तार:चोरी के मामले में लंबे समय से चल रही थी फरार
आजमगढ़ में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को बुधवार को नरौली स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित दोनों अभियुक्ताएं नरौली प्राइवेट बस स्टैंड के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और महिला पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ और तस्दीक के बाद गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान शीला देवी (35) पुत्री सीताराम, निवासी सिधुआपार, थाना बड़हलगंज, गोरखपुर और काजल (24) पत्नी करन, निवासी लखनपारा, पोस्ट भाटपार, थाना बड़हलगंज, गोरखपुर के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ मुअसं 509/26, धारा 2(b)(1)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज है। यह कार्रवाई चोरी की घटनाओं में संलिप्तता के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में की गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शीला देवी के खिलाफ कोतवाली और जीयनपुर थाने में चोरी से संबंधित दो मुकदमे तथा गैंगस्टर एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है। वहीं काजल के खिलाफ कोतवाली थाने में चोरी से संबंधित एक मुकदमा और गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। लंबे समय से तलाश में जुटी थी पुलिस
इस मामले में फरार महिलाओं की तलाश में लंबे समय से पुलिस तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में इनपुट के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व भी चोरी की घटनाओं में शामिल कई महिलाओं को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)