सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी:गाजियाबाद की कोर्ट ने 2018 के मामले में लिया संज्ञान, थप्पड़ मारने में कोर्ट में नहीं हुए पेश
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ गाजियाबाद की कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। मामला साल 2018 का है। जिसमें धर्मेद्र कुमार नाम के एक व्यक्ति को थप्पड़ मारा गया था। इस मामले में पीड़ित ने कोर्ट का रुख अपनाया। जिसमें सांसद चंद्रशेखर कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। गुरुवार को गाजियाबाद की एमपी एमएलए कोर्ट ने यह वारंट जारी किया है। वकील ने कुर्की की भी मांग की केस के वादी धर्मेंद्र कुमार के अधिवक्ता भजनलाल गौतम ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है कि केस में आरोप पत्र की कार्यवाही के लिए सुनवाई हेतू नियुक्त है। केस में आरोपी चन्द्रशेखर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका, जिसमें आरोपी लगातार न्यायालय की कार्यवाही से छिपकर फरार चल रहा है। जिसमें चंद्रशेखर के खिलाफ 82 व 83 सीआरपीसी संपत्ति की कुर्की व गिरफ्तारी वारण्ट की कार्यवाही के आदेश पारित करें। इस पत्र के आधार पर कोर्ट ने वारंट जारी किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)