बरेली कॉलेज में 935 लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच हुई:'सेवा संकल्प अभियान' के तहत लगा शिविर, डॉक्टरों ने दी दवाएं और सलाह

Oct 01, 2026 - 19:19
0
बरेली कॉलेज में 935 लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच हुई:'सेवा संकल्प अभियान' के तहत लगा शिविर, डॉक्टरों ने दी दवाएं और सलाह
बरेली कॉलेज में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगा। NSS ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत इसे आयोजित किया, जिसमें करीब 935 लोगों की जांच हुई। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नियमित जांच से बीमारियों का समय पर पता चलता है। शिविर में बीपी, शुगर, कैल्शियम, बोन मिनरल डेंसिटी (BMD), ईसीजी और आंखों की मुफ्त जांच हुई। डॉक्टरों ने सलाह व मुफ्त दवाइयां भी दीं। संकल्प सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और जनसेवा टीम के सहयोग से लगे इस शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ गोयल समेत डॉ. आफताब आलम, डॉ. रिजवान, डॉ. मो. आरिफ हुसैन और डॉ. अंकुर अग्रवाल ने सेवाएं दीं। संयोजक डॉ. सीताराम राजपूत ने बताया कि विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने जांच कराई। उप-प्राचार्या प्रो. वंदना शर्मा और चीफ प्रॉक्टर प्रो. इंदीवर सिंह चौहान ने टीम को सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User