सांसद, MLA पनकी पड़ाव पुल के गड्ढे देख हुए नाराज:बोले- PWD 24 घंटे में पैचवर्क करें, 3 दिन में मरम्मत शुरू कराएं
कानपुर के पनकी पड़ाव पुल की जर्जर हालत और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर सांसद रमेश अवस्थी और गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बुधवार को निरीक्षण किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्सों और गड्ढो को देख नाराज हुए। मौके पर ही अधिकारी को बुलाकर इसपर काम कारए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुल की बदहाल स्थिति को लेकर सांसद और विधायक ने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा समेत संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने पुल की स्थिति में सुधार और आम लोगों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सांसद और विधायक ने पनकी पड़ाव पुल की हालत का जायजा लेते हुए अधिकारियों से पूछा कि, “क्या जब हम लोग आएंगे, तभी आप लोग सड़कों की हालत देखने आएंगे?” उन्होंने निर्देश दिया कि पुल पर जितने भी गड्ढे हैं, उन्हें 24 घंटे के भीतर दुरुस्त कराया जाए। इसके साथ ही तीन दिन के भीतर पुल की पूरी मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाए। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद वे दोबारा मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि पुल के दोनों ओर मजबूत रेलिंग लगाने का काम भी कराया जाए, ताकि रेलिंग की कमी के कारण किसी वाहन के पुल से नीचे गिरने की आशंका न रहे। रोजाना गुजरते हैं हजारों वाहन
सांसद रमेश अवस्थी और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि पनकी पड़ाव पुल क्षेत्र के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक और वाहन गुजरते हैं। पुल की खराब स्थिति के कारण लोगों को जाम और दुर्घटना के जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से कहा कि पुल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)