सेवा संकल्प यात्रा मैनपुरी से किशनी-कुसमरा के लिए रवाना:राज मैरिज होम में किया रात्रि विश्राम, 25 बाइकों पर 50 लोग शामिल
सेवा संकल्प यात्रा गुरुवार सुबह मैनपुरी से किशनी और कुसमरा के लिए रवाना हुई। यात्रा मैनपुरी पहुंचने के बाद बुधवार रात शहर के स्टेशन रोड स्थित राज मैरिज होम में रुकी थी। सुबह नाश्ते के बाद बाइक शोभायात्रा को रवाना किया गया। यात्रा प्रभारी रिंकू वाल्मीकि ने सभी बाइकर्स का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता विनय भैया सभासद उदय प्रताप सिंह चौहान सुमित चौहान सहित कई नेता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा में 25 मोटरसाइकिलें और करीब 50 लोग शामिल हैं। यात्रा के दौरान अलग-अलग जगहों से जल इकट्ठा किया जा रहा है। अवध नगर के सभासद विनय भैया ने रात रुकने और सुबह नाश्ते की व्यवस्था की थी। रवाना होने से पहले मोटरसाइकिलों की सर्विस और जरूरी मरम्मत भी कराई गई। इसके बाद सभी बाइकर्स किशनी और कुसमरा के लिए निकल गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)