सांसद ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजन:उच्च प्राथमिक विद्यालय धन्सुआ में मिड-डे मील की गुणवत्ता जांची
फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय धन्सुआ में 10 बजे पहुंचे। वे यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत मिड-डे मील की व्यवस्थाएं देखने आए थे। सांसद ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। उनके साथ खंड शिक्षा अधिकारी बढ़पुर और बच्चों ने खाने से पहले प्रार्थना भी की। स्कूल की अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर सेवा संकल्प अभियान चल रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार को सांसद मुकेश राजपूत उच्च प्राथमिक विद्यालय धन्सुआ में व्यवस्थाओं को देखने जा पहुंचे। उन्होंने वहां मिड डे मील की व्यवस्था को देखा इसके अलावा स्कूल की अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। इस दौरान सांसद ने मेन्यू के अनुसार बच्चों के लिए बने भोजन को भी खाया। सांसद और अधिकारी को अपने बीच पाकर बच्चे काफी खुश दिखे। सांसद ने स्कूल प्रशासन को बच्चों को ताजा, पौष्टिक और साफ-सुथरा भोजन देने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)