विधायक के फार्म हाउस पर गैंगरेप, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड:अमरोहा में DNA के लिए कपड़े भेजे, मेरठ के होटल में रुकने की भी होगी जांच

Sep 26, 2026 - 10:08
0
विधायक के फार्म हाउस पर गैंगरेप, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड:अमरोहा में DNA के लिए कपड़े भेजे, मेरठ के होटल में रुकने की भी होगी जांच
अमरोहा में 22 सितंबर की रात उत्तराखंड के एक विधायक के फार्म हाउस पर हरियाणा की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सीआरपीएफ के निरीक्षक लालाराम यादव, हेड कांस्टेबल मोहित, हसनपुर कोतवाली के दरोगा संजय तोमर और सिपाही प्रमोद सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। डीएनए मिलान के लिए आरोपियों व पीड़िता के कपड़े फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि सीआरपीएफ के आईजी ने भी जवानों के निलंबन की पुष्टि की। जांच जल्द ही जिले के एक सीनियर अधिकारी को सौंपी जाएगी। जरूरत पड़ने पर आरोपियों को रिमांड पर भी लिया जा सकता है। हसनपुर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह इसकी जांच कर रहे हैं। आरोपियों के मेरठ के एक होटल में रुकने की भी जांच होगी। एसपी यादव के अनुसार, वे अमरोहा आने से पहले मेरठ में ठहरे थे। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज जांचेगी और वहां से मिलने वाले सबूतों को भी जांच में शामिल करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User