सहादतपुरा में विद्युत सब-स्टेशन का स्टीमेट तैयार करने के निर्देश:मऊ में CDO ने बैठक कर औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
मऊ में बुधवार को CDO विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली, सड़क, जल निकासी और अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने के निर्देश दिए गए। सहादतपुरा में सब-स्टेशन का स्टीमेट बनाने के निर्देश बैठक में ताजोपुर और सहादतपुरा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठा। CDO ने सहादतपुरा में विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण का स्टीमेट एक सप्ताह के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए। सहादतपुरा में सड़क पर इंटरलॉकिंग ब्रिक्स लगाने, बढ़ुआ गोदाम में साइफन की समस्या और औद्योगिक पंजीकरण से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। CDO ने संबंधित अधिकारियों से लंबित समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने को कहा। निवेश मित्र पोर्टल के आवेदनों की समीक्षा बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों और जिले में आए निवेश प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निवेशकों के साथ समन्वय बनाकर प्रस्तावों को तेजी से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए। सड़क, बस स्टेशन और स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा उठा जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने मुहम्मदाबाद गोहना में सड़कों के गड्ढे ठीक कराने की मांग रखी। उन्होंने मुहम्मदाबाद गोहना, चिरैयाकोट और रतनपुरा में बस स्टेशन की सुविधा तथा वलीदपुर में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया। CDO ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप समेत संबंधित अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)