'रामपुर में फिर फैलाना चाहते हैं आतंक का माहौल':बरेली में बीजेपी MLA बोले- अखिलेश यादव कानून का भक्षक
बरेली कैंट से भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल ने आजम खान के ‘इंकलाब’ वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा- आजम खान का इंकलाब आतंकवादियों के साथ है। वह यहां आतंक और भय का माहौल फैलाना चाहते हैं, जैसा उनके समय में रामपुर में था। आजम खान ने जेल से रिहा होने के बाद रामपुर में कहा था, ‘चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा; बदलाव नहीं, सैलाब होगा।’ इस पर संजीव अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने आजम खान का बयान पढ़ा है। आज रामपुर की जनता सुख-चैन से रह रही है। आजम खान अपनी मौजूदा स्थिति से बौखलाए हुए हैं। अखिलेश के आरोपों पर भी किया पलटवार सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कानून व्यवस्था और सरकारी स्कूल बंद किए जाने के आरोपों पर भी विधायक ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून का राज है। यह बात उन लोगों को समझ नहीं आएगी, जिन्होंने माफिया, गुंडागर्दी, अपहरण, डकैती और लूट के दम पर सत्ता चलाई है। बोले- 2017 का इतिहास दोहराएगी भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संजीव अग्रवाल ने कहा कि जनता सब जानती और पहचानती है। विरासत, विकास, परंपरा, धर्म और संस्कृति के साथ भाजपा फिर 2017 का इतिहास दोहराएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा बरेली की सभी 9 सीटों के साथ प्रदेश में 325 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)