शाहजहांपुर रेलवे-स्टेशन पर गड्ढे में मिले शव-की नहीं हुई पहचान:सीसीटीवी में दिखा युवक फोन पर बात करते हुए गड्ढे में गिरा, जीआरपी तलाश कर रही मोबाइल

Oct 01, 2026 - 07:14
0
शाहजहांपुर रेलवे-स्टेशन पर गड्ढे में मिले शव-की नहीं हुई पहचान:सीसीटीवी में दिखा युवक फोन पर बात करते हुए गड्ढे में गिरा, जीआरपी तलाश कर रही मोबाइल
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर एक गड्ढे में मिले युवक के शव की बुधवार को भी पहचान नहीं हो पाई। मंगलवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक से करीब 100 मीटर दूर बने इस गड्ढे में शव उतराता मिला था। जीआरपी ने पुराने हरदोई बस अड्डे की तरफ के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। फुटेज में युवक मोबाइल पर बात करते हुए आता दिख रहा है। 26 सितंबर की शाम 6:45 बजे बारिश और अंधेरे के कारण वह बात करते हुए गड्ढे में गिर गया था। युवक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। उसका मोबाइल अभी तक बरामद नहीं हुआ है। बुधवार को रेलवे के निर्माण विभाग ने जेसीबी से गड्ढे को भरना शुरू कर दिया था। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना प्रभारी रमांकर यादव ने इसे रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि पहले युवक के मोबाइल की तलाश की जाएगी। मंडल संरक्षा अधिकारी राजीव गुप्ता ने मंगलवार शाम को घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने गड्ढे की तस्वीरें लीं और संबंधित अफसरों से जानकारी ली। वह अपनी रिपोर्ट मंडल कार्यालय को सौंपेंगे। इस पूरे घटनाक्रम में ठेकेदार और रेलवे के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। बारिश के कारण जब काम बन्द हुआ तो भी उस गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग तक नहीं की गयी थी। खामियों को छुपाने और मोबाइल बरामदगी से पहले ही अधिकारी उस गड्ढे को बगैर किसी परमीशन के भरने लगे। हालांकि अभी उसी गड्ढे में मोबाइल को तलाश किया जाना है। जब गड्ढा भरने की जानकारी जीआरपी थाना प्रभारी को हुई तो उन्होंने फौरन मोबाइल बरामदगी का हवाला देकर गड्ढे को भरने से मना कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User