शाहपुर एक्सपर्ट एकेडमी में गांधी जयंती:सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन, प्रबंधक ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना

Oct 02, 2026 - 13:05
0
शाहपुर एक्सपर्ट एकेडमी में गांधी जयंती:सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन, प्रबंधक ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना
मुजफ्फरनगर के शाहपुर स्थित एक्सपर्ट एकेडमी में गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्याम पाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने विद्यार्थियों को गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने सराहा। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी दोनों महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विद्यालय प्रबंधक प्रवीन्द कुमार ने बच्चों को अच्छे संस्कार अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने गांधी और शास्त्री के विचारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User