सिपाही ने शादी का झांसा देकर किशोरी से रेप किया:मेरठ के होटल में बुलाकर न्यूड वीडियो बनाया, स्नैपचैट पर हुई थी दोस्ती

Sep 25, 2026 - 19:57
0
सिपाही ने शादी का झांसा देकर किशोरी से रेप किया:मेरठ के होटल में बुलाकर न्यूड वीडियो बनाया, स्नैपचैट पर हुई थी दोस्ती
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने आगरा में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही पर रेप का आरोप लगाया है। किशोरी ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया। किशोरी के मुताबिक, उसकी सिपाही से स्नैपचैट के जरिए दोस्ती हुई थी। करीब दो महीने तक बातचीत के बाद सिपाही ने उसे शादी का वादा किया। भरोसा जीतने के बाद सिपाही ने उसे एक होटल में बुलाया और उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने बताया कि सिपाही ने मेरठ के साथ ही आगरा में भी कई बार उसके साथ रेप किया। शिकायत में यह भी आरोप है कि सिपाही ने उसका न्यूड वीडियो भी बनाया। किशोरी ने अधिकारियों को कुछ फोटो और अन्य सबूत भी दिखाए हैं। करीब एक महीने पहले सिपाही ने किशोरी को रोहटा रोड पर बुलाया और एक होटल में ले गया। जब किशोरी ने शादी की बात कही, तो सिपाही ने उसकी पिटाई की। आरोप है कि उसने सरकारी पिस्टल दिखाकर उसे डराया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी का दावा है कि आरोपी ने उसके माता-पिता को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। किशोरी ने कंकरखेड़ा और लोहियानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उसका आरोप है कि शिकायत की जानकारी आरोपी और उसकी मां तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे और वहां किशोरी के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने शिकायत की जांच सीओ महिला थाना को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधिकारियों का कहना है कि सिपाही के द्वारा भी किशोरी के खिलाफ हनी ट्रैप में फसाने के चलते शिकायत पत्र दिया गया है उसकी भी जांच चल रही है जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User