शामली में महाराजा अग्रसेन जयंती पर हवन-यज्ञ हुआ:अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने 5203वीं जयंती पर आदर्शों को याद किया, सुख-समृद्धि की कामना की
शामल में शहर के महाराजा अग्रसेन पार्क में रविवार सुबह 10 बजे महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन को नमन किया। इस अवसर पर मां लक्ष्मी के आह्वान के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष सुधीर सिंगला ने बताया कि इस बार महाराजा अग्रसेन की 503वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और उनके बताए मार्ग को याद करना तथा समाज के लोगों को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज में समानता, सेवा, सहयोग और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया था। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। देखें, 3 तस्वीरें… कार्यक्रम के दौरान अग्रसेन पार्क में हवन-पूजन किया गया। उपस्थित लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर महाराजा अग्रसेन के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। जयंती के अवसर पर समाज के लोगों ने उनके सिद्धांतों को अपनाने और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान महामंत्री राजीव बंसल, कोषाध्यक्ष संजय बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष लाल शिवचरण सिंगल, विपिन गोयल, प्रदेश संगठन मंत्री अजय सिंगल, जिलाध्यक्ष संदीप जिंदल और जिला मंत्री वैभव गोयल समेत अन्य पदाधिकारी व समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने हवन-यज्ञ में आहुति देकर कार्यक्रम में सहभागिता की। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)