शामली में सपा सम्मेलन की तैयारियां, कार्यक्रम में बदलाव:सुबह 11 बजे होना था, कार्यकर्ता पहुंच रहे, पुलिस भी तैनात

Sep 28, 2026 - 12:45
0
शामली में सपा सम्मेलन की तैयारियां, कार्यक्रम में बदलाव:सुबह 11 बजे होना था, कार्यकर्ता पहुंच रहे, पुलिस भी तैनात
शामली के मवासी भैंसानी गांव में सोमवार को समाजवादी पार्टी का 'कांशीराम विशाल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन—भाईचारा बनाओ, अधिकार बचाओ' कार्यक्रम होना था। सुबह 11 बजे से यह कार्यक्रम शुरू होना था, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। सोमवार सुबह से ही इलाके में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो बाद में तेज बारिश में बदल गई। बारिश के कारण सम्मेलन वाली जगह पर लोग इधर-उधर भागने लगे। पंडाल में मौजूद कार्यकर्ता और नेता बारिश से बचने के लिए सुरक्षित जगह ढूंढते दिखे। तेज बारिश के बावजूद कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल पर पहुंचते रहे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि खराब मौसम के बाद भी कार्यक्रम होगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कार्यक्रम तय समय पर शुरू होगा या इसमें बदलाव किया जाएगा।सम्मेलन को लेकर पुलिस-प्रशासन भी चौकस था। कार्यक्रम वाली जगह पर भारी पुलिस बल लगाया गया है। बारिश रुकने के बाद कार्यक्रम शुरू होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User