मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने दीवार पर पोती कालिख, लिखा वोट चोर
आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्तज्ञानेश कुमार के घर के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान उनके घर की दीवार पर कालिख पोत दी गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीवार पर “वोट चोर ज्ञानेश कुमार” लिखकर विरोध दर्ज कराया। बताया गया कि प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव ने घर पर कालिख पोती। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लगातार नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताया।
प्रदर्शन में मुकेश धनगर, शाहबाज और उमेश शर्मा समेत कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और उनके प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस भी मौजूद रही। पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। प्रदर्शन के दौरान किसी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)