सहारनपुर के युवक की सऊदी अरब में मौत:गांव में चल रही थी शादी की तैयारियां, 2 दिन बाद घर पहुंचेगा शव
बरेली के सीबीगंज के गोबिंदापुर गांव में मातम पसर गया है। 26 साल के अकलीम खान की सऊदी अरब के रियाद में हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार बेटे की शादी की तैयारियां कर रहा था, उसके लौटने का इंतजार था। अकलीम मुज्जमिल के बेटे थे और रियाद में प्लंबर का काम करते थे। परिवार से उनकी नियमित बात होती थी। सोमवार सुबह मौत की खबर मिलने पर वे सदमे में आ गए। अकलीम अविवाहित थे। उनके फुफेरे भाई बाबू खान ने बताया कि परिवार उनकी शादी के लिए रिश्ता तलाश रहा था। सऊदी अरब से लौटने के बाद शादी की बात आगे बढ़ने की उम्मीद थी। शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिजनों के मुताबिक, सऊदी अरब में कागजी कार्रवाई चल रही है। उम्मीद है कि दो दिन में शव गांव पहुंचेगा, जिसे गोबिंदापुर के कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)