सपा नेता बोले-आश्वासन नहीं, जमीन पर काम दिखने चाहिए:आगरा नगर आयुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल, तीखी बहस
आगरा की जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य से मिला। इस दौरान पूर्व में 15 मांगों को लेकर दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई के संबंध में जवाब मांगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नगर आयुक्त और सपा नेताओं के बीच तीखी बहस हुई।
महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने 15 दिन में जनसमस्याओं के समाधान की मांग की है। न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
अब विस्ता से पढ़िये...
पिछले दिनों ने सपा ने जनसमस्याओं को लेकर नगर निगम के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार को 15 मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया था। इन मांगों पर अब तक कोई अमल न होने पर बुधवार को महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला। नगर निगम पहुंचे सपा प्रतिनिधिमंडल की 2 तस्वीरें… सपा प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी ने नगर आयुक्त से जनसमस्याओं का समाधान न होने का कारण पूछा तो वे कोई संतोषजनक जवाब न दे सके। इस पर सपा नेताओं और नगर आयुक्त में बहस हो गई। ये हैं 15 मांगें फिर होगा हिसाब
महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा-हमने नगर आयुक्त को 15 दिन का समय नहीं दिया है, बल्कि नगर आयुक्त ने 15 दिन में काम पूरा कराने की बात कही है। अब 15 दिन बाद आगरा की जनता खुद देखेगी कि नगर निगम का आश्वासन जमीन पर कितना दिखाई देता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)