सहारनपुर में 68 लाख के चेक बाउंस...6 पर FIR:गौतम ज्वलर्स से 78.84 लाख के गहने ले गए, 10 लाख की रंगदारी मांगी, जमीन के फर्जी बैनामे और खतौनी दी

Oct 13, 2026 - 16:01
0
सहारनपुर में 68 लाख के चेक बाउंस...6 पर FIR:गौतम ज्वलर्स से 78.84 लाख के गहने ले गए, 10 लाख की रंगदारी मांगी, जमीन के फर्जी बैनामे और खतौनी दी
सहारनपुर के एक ज्वैलर्स से 78.84 लाख रुपए के आभूषण लेने, भुगतान के लिए दिए गए तीन चेक बाउंस होने और बकाया मांगने पर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित गौतम शंकर सिंघल की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में अजय कुमार बाटला, शिवानी बाटला, अक्षय बाटला उर्फ लविश, श्रेय जल्होत्रा, विनोद जल्होत्रा और किरण जल्होत्रा शामिल हैं। शिकायत में धोखाधड़ी, आभूषणों के गबन, दस्तावेजों की कूटरचना और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पहचान का फायदा उठाकर लिए गहने गौतम शंकर सिंघल के मुताबिक, उनकी गौतम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शिवानी बाटला की उनके परिवार से पुरानी जान-पहचान थी। 30 अगस्त 2024 को शिवानी ने डायमंड टॉप्स का ऑर्डर दिया। कुछ अग्रिम भुगतान के बाद उसने आभूषण ले लिए। इसके बाद शादी की खरीदारी और अपनी मां की बीमारी का हवाला देकर दुकान से अन्य आभूषण भी पसंद करने लगी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि फरवरी में शिवानी अपने पिता अजय कुमार बाटला के साथ दुकान पहुंची। दोनों बिल बाद में बनवाने की बात कहकर आभूषण ले गए, लेकिन लंबे समय तक वापस नहीं आए। बाद में तकाजा करने पर 78 लाख 83 हजार 980 रुपए का बिल प्रस्तुत किया गया। इसके बावजूद भुगतान नहीं हुआ। पंचायत में 68 लाख देने पर सहमति, तीनों चेक लौटे रकम नहीं मिलने पर दोनों पक्षों के बीच व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक मनोचा और अन्य लोगों की मौजूदगी में बैठकें हुईं। शिकायत के अनुसार, समझौते में 68 लाख रुपए देने पर सहमति बनी। शुरुआत में कोटक बैंक के चेक दिए गए, जिन्हें तकनीकी समस्या बताकर वापस ले लिया गया। बाद में एसबीआई के तीन चेक दिए गए। इनमें 30-30 लाख रुपए के दो चेक और 5 लाख रुपए का तीसरा चेक शामिल था। इनकी तारीखें 31 दिसंबर 2025, 31 मार्च 2026 और 30 जून 2026 थीं। ज्वैलर्स का आरोप है कि खाते में पर्याप्त रकम नहीं होने के कारण तीनों चेक बाउंस हो गए। बकाया के बदले जमीन देने का दावा भी निकला संदिग्ध शिकायत में आरोप लगाया गया कि भुगतान के बदले सहारनपुर में जमीन देने की बात कहकर बैनामा और खतौनी की नकल दी गई। ज्वैलर्स के मुताबिक, तहसील से जांच कराने पर बताए गए विवरण के अनुसार जमीन नहीं मिली। उन्होंने दस्तावेजों को फर्जी बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, दस्तावेजों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। रुपए मांगे तो मारपीट और झूठे केस में फंसाने की धमकी आरोप है कि 16 मई 2026 को ज्वैलर्स का बेटा अभय गौरव सिंघल यमुनानगर की शास्त्री कॉलोनी में रकम मांगने पहुंचा तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। वहीं, 11 जुलाई को कोर्ट रोड स्थित एबीसी प्लाजा के पास अजय कुमार बाटला पर धमकाने और 10 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया गया। शिकायत के मुताबिक, चेक से संबंधित मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया गया और ऐसा न करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पहले भी पुलिस से की थी शिकायत गौतम शंकर सिंघल ने बताया कि उन्होंने 28 जुलाई को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी थी। 12 अक्टूबर को दोबारा प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अब छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आरोपों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User