सहारनपुर में हिस्ट्रीशीटर के पास मिला तमंचा-कारतूस:पुलिस ने पेट्रोल पंप के पास दबोचा, 10 मुकदमे दर्ज

Sep 29, 2026 - 19:18
0
सहारनपुर में हिस्ट्रीशीटर के पास मिला तमंचा-कारतूस:पुलिस ने पेट्रोल पंप के पास दबोचा, 10 मुकदमे दर्ज
सहारनपुर में चिलकाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पेट्रोल पंप के पास पकड़ा गया पुलिस के मुताबिक, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को चिलकाना-सहारनपुर मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान तौय्यब पुत्र इकबाल, निवासी पीरमाजरा फिरोजाबाद, थाना चिलकाना के रूप में हुई। 2020 से दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के अनुसार, तौय्यब सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ सहारनपुर के अलग-अलग थानों में करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट, लूट, चोरी, धोखाधड़ी और अवैध हथियार रखने जैसे मामले शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ पहला केस 2020 में चिलकाना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ था। 2022 में सरसावा थाने में लूट, बरामदगी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के तीन मामले दर्ज हुए। 2024 में चिलकाना थाने में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज हुआ। 2025 में चिलकाना थाने में चोरी और बरामदगी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हुए। गागलहेड़ी थाने में भी उसके खिलाफ एक मामला दर्ज बताया गया है। पुलिस ने तमंचा-कारतूस बरामद होने के आधार पर चिलकाना थाने में आर्म्स एक्ट का नया मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User