सहारनपुर में विवाहिता से मारपीट, ननदोई पर छेड़छाड़ का आरोप:दहेज में ब्रेजा कार मांगी, पति समेत पांच पर FIR
सहारनपुर में महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में विवाहिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ गुरुवार सुबह आठ बजे मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में ब्रेजा कार की मांग को लेकर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। वहीं, ननदोई पर अकेले में छेड़छाड़ और गलत काम करने के प्रयास का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गागलहेड़ी क्षेत्र के सुनेहटी खड़खड़ी निवासी ऋतु देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 7 मई 2019 को देवबंद क्षेत्र के बिलासपुर निवासी मनदीप कुमार के साथ हुई थी। शादी में मायके वालों ने अपनी हैसियत से अधिक खर्च कर घरेलू सामान, फर्नीचर, सोने-चांदी के जेवरात और स्प्लेंडर प्लस बाइक समेत काफी सामान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले ताना देने लगे कि उनका इकलौता बेटा है और उन्हें दहेज में ब्रेजा कार मिलने की उम्मीद थी। ऋतु का आरोप है कि कार की मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। मायके वालों को जानकारी होने पर उन्होंने ससुराल पक्ष को समझाया,लेकिन कुछ समय बाद फिर उत्पीड़न शुरू हो गया। महिला के दो बच्चे हैं। आरोप है कि बच्चों के जन्म के दौरान भी मायके से सामान दिए जाने के बावजूद ससुराल वालों के व्यवहार में बदलाव नहीं आया। तहरीर में ऋतु ने ननद रेनू के पति मयंक पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि मयंक उस पर गलत नजर रखता था और अकेला पाकर छेड़छाड़ करता था। एक-दो बार कमरे में आकर पकड़कर गलत काम करने का प्रयास भी किया। शिकायत करने पर पति और सास ने उल्टा यह कहकर बात टाल दी कि ननदोई के साथ हंसी-मजाक चलता रहता है। 6 जनवरी 2022 को दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया गया था। खेड़ा मुगल चौकी पर शिकायत के बाद पंचायत हुई।आरोप है कि मायके वालों ने डेढ़ लाख रुपये देकर ससुराल पक्ष को दिए और लिखित सुलहनामे के बाद उसे वापस भेजा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)