सहारनपुर में युवक का शव पंखे से लटका मिला:जागरण मंडली में नाच-गाने का काम करता था, परिवार को हत्या की आशंका

Sep 30, 2026 - 21:05
0
सहारनपुर में युवक का शव पंखे से लटका मिला:जागरण मंडली में नाच-गाने का काम करता था, परिवार को हत्या की आशंका
सहारनपुर के सदर बाजार क्षेत्र में बुधवार को किराए के मकान की ऊपरी मंजिल पर 22 साल के युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक मंगलवार सुबह से कमरे से बाहर नहीं निकला था। शाम तक दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान बेहट क्षेत्र के गांव बादलपुर निवासी साहिल के रूप में हुई है। वह जागरण और भजन-कीर्तन मंडली के साथ नाचने-गाने का काम करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को बुलाया साहिल प्रेम विहार कॉलोनी में किशनलाल के मकान की ऊपरी मंजिल पर किराये पर रहता था। मंगलवार सुबह से वह कमरे से बाहर नहीं आया। शाम तक दरवाजा बंद रहने पर मकान मालिक को शक हुआ। आसपास के लोगों को बुलाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो साहिल पंखे के कुंडे से चुनरी के सहारे लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मोबाइल की CDR खंगाल रही पुलिस परिजनों के मुताबिक, साहिल अविवाहित था और जागरण मंडली के साथ काम करता था। वे भी उसकी मौत का स्पष्ट कारण नहीं बता सके हैं। पुलिस युवक के मोबाइल की CDR निकलवा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि घटना से पहले उसकी किन लोगों से बातचीत हुई थी और किसी से विवाद तो नहीं था। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और परिजनों की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User