सहारनपुर में युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:हादसे के बाद शरीर ने काम करना किया बंद, मां शाम को घर पहुंची तो फंदे पर लटका मिला बेटा

Oct 15, 2026 - 19:27
0
सहारनपुर में युवक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:हादसे के बाद शरीर ने काम करना किया बंद, मां शाम को घर पहुंची तो फंदे पर लटका मिला बेटा
सहारनपुर के किशनपुरा मोहल्ले में गुरुवार शाम 24 वर्षीय रितिक ने आत्महत्या कर ली। बताया गया कि कुछ समय पहले हुए एक्सीडेंट में उसे गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद उसके शरीर के कुछ हिस्सों ने काम करना बंद कर दिया था। वह शारीरिक परेशानियों से जूझ रहा था। गुरुवार शाम घर पर मां और छोटा भाई मौजूद नहीं थे। इसी दौरान रितिक ने कमरे में फंदा लगा लिया। शाम करीब 5:30 बजे मां घर पहुंचीं तो बेटे को फंदे पर लटका देखकर चीख पड़ीं। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मां घर लौटी तो बेटे को फंदे पर देखा नगर कोतवाली प्रभारी राजीव कौशिक के मुताबिक, रितिक किशनपुरा मोहल्ले में मां और छोटे भाई के साथ किराए के मकान में रहता था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 5 बजे रितिक घर पर अकेला था। उसकी मां और छोटा भाई बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उसने कमरे में आत्महत्या कर ली। करीब आधे घंटे बाद मां घर पहुंचीं तो घटना का पता चला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा रितिक की मां ने पड़ोसियों और छोटे बेटे को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User