सहारनपुर पुलिस की ट्रांसफार्मर चोरों से मुठभेड़...2 अरेस्ट:पैर में लगी गोली, 2 से 3 क्विंटल तांबे का तार और छह कॉइल बरामद

Nov 19, 2026 - 05:31
0
सहारनपुर पुलिस की ट्रांसफार्मर चोरों से मुठभेड़...2 अरेस्ट:पैर में लगी गोली, 2 से 3 क्विंटल तांबे का तार और छह कॉइल बरामद
सहारनपुर के तीतरो थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ट्रांसफार्मर तोड़कर तांबे का सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो से तीन क्विंटल तांबे का तार, तांबे की छह कॉइल, दो तमंचे, तीन जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा तार काटने के उपकरण और बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की सेंट्रो कार भी बरामद हुई है। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंगोह सीओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार रात 18 नवंबर को तीतरो थाना पुलिस की टीम ग्राम बहलोलपुर की पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम बरसी की तरफ से सफेद रंग की एक सेंट्रो कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर कार सवार वापस बरसी की तरफ भागने लगे। पुलिस ने संदिग्ध कार का पीछा किया। ग्राम बरसी में नवनिर्मित गौशाला के पास कार अनियंत्रित होकर चकरोड़ से नीचे खेत में उतर गई। पुलिस टीम को नजदीक आता देखकर कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें दोनों बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहरुख और जोहर हसन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो तमंचे .315 बोर, तीन जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा ट्रांसफार्मर तोड़कर चोरी किया गया करीब दो से तीन क्विंटल तांबे का तार और तांबे की छह कॉइल मिली हैं। तार काटने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। आरोपी चोरी का सामान सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली सेंट्रो कार में लेकर जा रहे थे। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User