DDU में 21 नवंबर को 'भारत बौद्धिक्स 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा':आर्ट फैकल्टी में होगा आयोजन, नेशनल एग्जाम में 1,610 स्टूडेंट्स शामिल होंगे

Nov 19, 2026 - 05:31
0
DDU में 21 नवंबर को 'भारत बौद्धिक्स 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा':आर्ट फैकल्टी में होगा आयोजन, नेशनल एग्जाम में 1,610 स्टूडेंट्स शामिल होंगे
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 21 नवंबर को 'भारत बौद्धिक्स 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा' का आयोजन किया जाएगा। इस एग्जाम में यूनिवर्सिटी के 1,610 रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक यह एग्जाम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आर्ट्स फैकल्टी सेंटर पर होगी । 180 में से 80 सवाल हल करने होंगे पेपर में कुल 180 ऑब्जेक्टिव सवाल आएंगे, जिनमें से छात्रों को अपनी पसंद के कोई भी 80 सवाल हल करने होंगे। इसमें साइंस, आर्ट्स या सोशल साइंस जैसे किसी खास विषय की कोई शर्त नहीं रखी गई है। हालांकि, हर गलत जवाब पर 0.25 नंबर की नेगेटिव मार्किंग होगी। 45 मिनट पहले पहुंचे सेंटर विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. अंकित सिंह और डॉ. दीपेन्द्र मोहन सिंह ने बताया कि सभी छात्रों को सुबह 09:15 बजे मतलब पेपर शुरू होने से 45 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचना होगा, ताकि जरूरी जांच समय पर पूरी हो सके। अभ्यर्थियों को अपने साथ रजिस्ट्रेशन फीस की रसीद और फॉर्म भरते समय लगाया गया आधार कार्ड या कोई दूसरा सरकारी पहचान-पत्र (ओरिजिनल कॉपी) लाना जरूरी है। विरासत को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी- कुलपति कुलपति प्रो. के. पी. सिंह ने कहा कि परीक्षा को पूरी ईमानदारी और सही तरीके से कराने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह पहल छात्रों को भारत के पुराने ज्ञान, विज्ञान, दर्शन, साहित्य और संस्कृति से जोड़ने का एक अच्छा मौका है। इससे युवाओं में देश की विरासत को जानने की दिलचस्पी और गर्व की भावना बढ़ेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User