शिक्षा भवन में गांधी जयंती पर कार्यक्रम:शिक्षाधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प

Oct 02, 2026 - 11:28
0
शिक्षा भवन में गांधी जयंती पर कार्यक्रम:शिक्षाधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प
लखनऊ में जगत नारायण रोड स्थित शिक्षा भवन में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में शिक्षा भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। सभी ने एक स्वर में रामधुन का वाचन किया। डॉ. प्रदीप कुमार सहित शिक्षाधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से आपसी सद्भाव और एकता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि गांधीजी के जीवन मूल्य हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। छात्राओं ने वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुत की रामधुन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शाहमीना रोड की छात्राओं ने वाद्य यंत्रों के साथ रामधुन प्रस्तुत की। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पाण्डेय, सह जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कन्नौजिया, सह निरीक्षक राम सुजान मिश्र, उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र समेत शिक्षा भवन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User