शिक्षक एमएलसी चुनाव से पहले ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा जांची:गोंडा में डीएम ने 24 घंटे निगरानी के दिए निर्देश

Sep 25, 2026 - 15:52
0
शिक्षक एमएलसी चुनाव से पहले ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा जांची:गोंडा में डीएम ने 24 घंटे निगरानी के दिए निर्देश
गोंडा जिले में शिक्षक एमएलसी चुनाव से पहले तैयारियां तेज हो गई हैं। आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने अलग-अलग कमरों में रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को देखा। राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों ने भी ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने ईवीएम की 24 घंटे निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही, वेयरहाउस में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए भी कहा गया है।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि राजनीतिक पार्टियों के लोगों के साथ समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। इसका मकसद यह देखना है कि ईवीएम किस तरह सुरक्षित रखी गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह जगह तभी खोली जाती है जब राजनीतिक दलों के लोग साथ होते हैं। निरीक्षण के बाद इसकी पूरी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाती है। भाजपा नेता राकेश तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मैं भी निरीक्षण में गया था हम लोगों ने देखा ईवीएम पूरी तरीके सुरक्षित है कोई दिक्कत नहीं है समय-समय पर इस तरीके से निरीक्षण किए जाते हैं। चुनाव को लेकर के भी तैयारी शुरू सपा नेता जावेद अख्तर ने कहा कि मैं भी निरीक्षण था लगातार हम लोग निरीक्षण करते रहते हैं सुरक्षा देखते रहते हैं जो भी दिक्कतें कमियां होती हैं अधिकारियों को हम लोग बताते भी रहते हैं। कांग्रेस नेता शिवकुमार दुबे ने कहा कि मैं भी निरीक्षण में था हमने भी देखा है आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर के भी तैयारी शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User