बांके बिहारी मंदिर पर भिड़े श्रद्धालु और सुरक्षा कर्मी:आपस में जमाकर हुआ झगड़ा,निकास द्वार पर खड़े होने को लेकर हुई थी तकरार

Sep 25, 2026 - 15:52
0
बांके बिहारी मंदिर पर भिड़े श्रद्धालु और सुरक्षा कर्मी:आपस में जमाकर हुआ झगड़ा,निकास द्वार पर खड़े होने को लेकर हुई थी तकरार
बांके बिहारी मंदिर पर अब झगड़े आम हो गए हैं। यहां कभी श्रद्धालु,कभी सुरक्षा कर्मी,कभी पुलिस कर्मी तो कभी गोस्वामियों के विवाद सामने आते रहते हैं। ऐसा ही हुआ शुक्रवार की दोपहर में। जब यहां दिल्ली से दर्शन करने आए श्रद्धालु दर्शन करने के बाद निकास द्वार के पास खड़े थे। सुरक्षा कर्मियों ने इनको हटाया तो वह नाराज हो गए और तकरार करने लगे। श्रद्धालु और सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 4 नंबर गेट के पास हुई तकरार दिल्ली निवासी नकुल गौतम अपने परिवार के साथ बांके बिहारी जी के दर्शन करने आए थे। वह 2 नंबर गेट से मंदिर में प्रवेश किए। दर्शन करने के बाद वह उनकी मां,भाभी और बहन 4 नंबर गेट से बाहर आए। मंदिर से बाहर आने के बाद वह कुछ देर के लिए वहां खड़े हो गए।अनंत चतुर्दशी होने के कारण मंदिर पर भीड़ थी। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी कृष्ण कुमार ने उनसे आगे बढ़ने के लिए कहा,इसी पर तकरार हो गई। कहासुनी में हुई मारपीट सुरक्षा कर्मी द्वारा आगे बढ़ने के लिए कहना नकुल को नागवार गुजरा। नकुल की इस बात को लेकर सुरक्षा कर्मी से तकरार हो गई। जिसके बाद कहासुनी हुई और झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मी एक दूसरे को अलग करते नजर आए। महिला श्रद्धालु भी झगड़े पर आमादा थीं। जिसकी बजह से महिला सुरक्षा कर्मी भी वहां आ गई और मामले को शांत करने का प्रयास करने लगीं। मौके पर पहुंची पुलिस झगड़े की सूचना पर बांके बिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिव कुमार शर्मा मंदिर पहुंच गए। उन्होंने दोनों को अलग किया और चौकी ले आए। जहां कुछ देर तक दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। इसके बाद जब गुस्सा शांत हुआ तो दोनों पक्षों ने अपनी अपनी गलती मानते हुए माफीनामा लिख कर पुलिस को दे दिया। जिसके बाद श्रद्धालु वापस दिल्ली चले गए वहीं सुरक्षा कर्मी मंदिर चले गए। वीडियो हुआ वायरल बांके बिहारी मंदिर पर हुए इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें महिला श्रद्धालु और मंदिर पर तैनात निजी सुरक्षा कर्मी एक दूसरे से झगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच वहां तैनात एक पुलिस कर्मी दोनों को अलग करता है तो श्रद्धालु उनसे भी उलझता है। चौकी प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों की पहले ड्रेस काली थी जिसे देखकर श्रद्धालु समझ जाते थे कि वह मंदिर का कर्मी है लेकिन अब पीली टी शर्ट होने के कारण कई बार श्रद्धालु उनको बाहर से आया व्यक्ति समझ लेते हैं और उनसे झगड़ा करने लगते है । फ़िलहाल इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और वह चले गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User