शिवपुर की रामलीला में अहिल्या तारण:श्रीराम के चरण स्पर्श से हुआ अहिल्या का उद्धार, जनकपुर में विश्राम की लीला भी मंचित

Sep 30, 2026 - 09:03
0
शिवपुर की रामलीला में अहिल्या तारण:श्रीराम के चरण स्पर्श से हुआ अहिल्या का उद्धार, जनकपुर में विश्राम की लीला भी मंचित
वाराणसी में शिवपुर की अतिप्राचीन श्रीरामलीला में मंगलवार को अहिल्या तारण, गंगा दर्शन और जनकपुर में विश्राम की लीला का भावपूर्ण मंचन हुआ। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और विश्वामित्र के साथ जनकपुर की ओर बढ़ते हैं। मार्ग में श्रीराम के चरण स्पर्श से शापित अहिल्या का उद्धार होता है। इस प्रसंग के मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम की करुणा और भक्तवत्सलता का संदेश प्रस्तुत किया। इसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण ने विश्वामित्र के साथ गंगा जी का दर्शन किया। गंगा दर्शन के बाद तीनों जनकपुर पहुंचे। उनके पहुंचने पर नगरवासियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल दिखाई दिया। इसके बाद जनकपुर में विश्राम की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा। लीला देखने आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User