शिवपुर में श्रीराम-सीता मिलन की लीला:फुलवारी में हुआ राम-सीता का प्रथम मिलन, भावविभोर हुए श्रद्धालु

Oct 01, 2026 - 09:40
0
शिवपुर में श्रीराम-सीता मिलन की लीला:फुलवारी में हुआ राम-सीता का प्रथम मिलन, भावविभोर हुए श्रद्धालु
वाराणसी में शिवपुर की प्राचीन श्रीरामलीला के छठवें दिन बुधवार को श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों और दोहों के बीच नगर दर्शन, अष्ट सखी संवाद और फुलवारी लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। जनकपुर की फुलवारी में भगवान श्रीराम और माता सीता के प्रथम मिलन का प्रसंग देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंचन में दिखाया गया कि माता सीता सखियों के साथ मां गिरिजा के पूजन के लिए फुलवारी पहुंचती हैं। वह मां गिरिजा से श्रीराम जैसे योग्य वर की कामना करती हैं। इस पर मां गिरिजा उन्हें आशीर्वाद देती हैं। वहीं नगर दर्शन के बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम भाई लक्ष्मण के साथ जनकपुर की फुलवारी में पुष्प लेने पहुंचते हैं। इसी दौरान श्रीराम और सीता का प्रथम अप्रत्यक्ष मिलन होता है। प्रसंग के मंचन पर श्रद्धालुओं ने ‘सियावर रामचंद्र की जय’ के जयकारे लगाए। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष अतुलेश उपाध्याय, मंत्री त्रिलोकी नाथ सेठ, विकास कुमार, इंजीनियर आरएन सिंह, अनिल मौर्य, रोहित मौर्य और पृथ्वीनाथ शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User