श्रावस्ती में कैंपस प्लेसमेंट में 272 छात्रों को जॉब ऑफर:राजकीय ITI में हुए 344 अभ्यर्थी शामिल हुए, कई राज्यों के अभ्यर्थी पहुंचे
श्रावस्ती राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिनगा में होंडा टपूकड़ा, अलवर कंपनी की ओर से कैंपस चयन का आयोजन किया गया। आईटीआई प्रबंधन ने बृहस्पतिवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि रोजगार के अवसर को लेकर आयोजित इस कैंपस में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ ही कई अन्य राज्यों से 344 की संख्या में प्रशिक्षार्थी पहुंचे इनमे से 272 का चयन हुआ। कैंपस चयन में उत्तर प्रदेश के दूरदराज के जनपदों बनारस, प्रयागराज, कानपुर, मैनपुरी, इटावा, मथुरा, गोंडा, सीतापुर और आजमगढ़ समेत अन्य क्षेत्रों के प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड और दिल्ली से भी अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। कुल 344 प्रशिक्षार्थियों ने कैंपस चयन में प्रतिभाग किया, जिनमें से 272 प्रशिक्षार्थियों का चयन होंडा टपूकड़ा, अलवर के लिए किया गया। कैंपस चयन के दौरान अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया कंपनी की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न कराई गई। बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थियों के चयन से संस्थान में उत्साह का माहौल रहा। चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिलने पर उनके साथियों और संस्थान के स्टाफ ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिनगा के प्रधानाचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए चयनित होना प्रशिक्षार्थियों की मेहनत और तकनीकी प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कैंपस चयन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कार्यदेशक एमपी वर्मा की देखरेख में संस्थान के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। संस्थान की ओर से बताया गया कि इस प्रकार के कैंपस चयन कार्यक्रम प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)