श्रावस्ती में नोडल अधिकारियों ने ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी जांच परखी:चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक गुणवत्ता से काम पूरा करने के निर्देश दिए

Sep 29, 2026 - 17:25
0
श्रावस्ती में नोडल अधिकारियों ने ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी जांच परखी:चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक गुणवत्ता से काम पूरा करने के निर्देश दिए
श्रावस्ती में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) चल रही है। चुनाव आयोग के नोडल अधिकारियों ने इसका निरीक्षण किया।वहीं मंगलवार को दोपहर करीब 3:00 बजे अधिकारियों ने एफएलसी की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्य को आयोग की मंशा के अनुरूप निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरा कराने के निर्देश दिए। भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (बीईएल) के इंजीनियरों एवं तकनीकी कार्मिकों द्वारा ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी की जा रही है। इसकी गुणवत्ता की जांच के लिए छत्तीसगढ़ के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं ईवीएम नोडल अधिकारी पीएस ध्रुव तथा सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं ईवीएम प्रभारी अधिकारी रूपेश कुमार वर्मा श्रावस्ती पहुंचे। विजिट रजिस्टर का अवलोकन किया नोडल अधिकारियों ने एफएलसी हॉल के प्रवेश द्वार पर विजिट पटल एवं विजिट रजिस्टर का अवलोकन किया। इसके बाद एफएलसी हॉल में पहुंचकर आंतरिक व्यवस्थाओं और मशीनों की जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में लगे अधिकारियों एवं इंजीनियरों से ईवीएम-वीवीपैट की जांच प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली और एफएलसी कार्य को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने नोडल अधिकारियों को जिले में तैयारियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने एफएलसी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने पर जोर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User