'सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप' शुरू:कई राज्यों से आईं टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत

Sep 29, 2026 - 17:25
0
'सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप' शुरू:कई राज्यों से आईं टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत
प्रतापगढ़ में न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों के खिलाड़ियों के साथ छह विदेशी टीमों की भागीदारी ने आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दे दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि एडिशनल एसपी प्रतापगढ़ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना और देशभक्ति से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्रबंधक डॉ. शाहिदा ने अतिथियों, टीम मैनेजरों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। ऐसे आयोजन युवाओं में खेल के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ाते हैं। मुख्य अतिथि विकास सिंह ने सीबीएसई द्वारा कबड्डी जैसे स्वदेशी खेल को राष्ट्रीय मंच देने की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया। आयोजन में डॉ. दयाराम मौर्य, रोशनलाल उमरवैश्य, डॉ. संजय कपूर, डॉ. आरएस सिंह, डीपी सिंह, आनंद केसरवानी, डॉ. श्याम शुक्ला, आनंद मोहन ओझा, उदय भान सिंह, शरद केसरवानी, अश्विनी केसरवानी, अंजनी सिंह, गोविंद खंडेलवाल, शैलेंद्र मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी, डॉ. मनोज सिंह और अंकुर केसरवानी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में अभिभावक, खेल प्रेमी और शिक्षक भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User