श्रावस्ती में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:जागरूकता वैन रवाना, CMO बोले बुखार होने पर सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं

Oct 01, 2026 - 17:42
0
श्रावस्ती में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:जागरूकता वैन रवाना, CMO बोले बुखार होने पर सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं
श्रावस्ती में संचारी रोगों की रोकथाम और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। बृहस्पतिवार दोपहर 4:00 बजे के बाद विभाग ने बताया कि कलेक्ट्रेट से जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा और डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संचारी रोग नियंत्रण की शपथ दिलाई। जिले में एक से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा।इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव की रोकथाम और मच्छरों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।अभियान में स्वास्थ्य, पंचायतीराज, शिक्षा और नगर विकास सहित विभिन्न विभाग संयुक्त रूप से भाग लेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्ध है।संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता अपनाना जरूरी है।विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि लोगों को बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाए और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने लोगों से अपील की कि बच्चों को बुखार होने पर बिना देरी किए सरकारी अस्पताल में उपचार कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी बुखार को हल्के में न लें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें, घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर और गमलों का पानी नियमित रूप से साफ करें तथा पानी की टंकियों को ढककर रखें।बच्चों को जापानी इंसेफेलाइटिस के दोनों टीके अवश्य लगवाएं। दस्तक अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। साथ ही टीबी के संभावित मरीजों की पहचान कर उनके नाम, पते और मोबाइल नंबर सहित जानकारी स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान का उद्देश्य संचारी रोगों की रोकथाम के साथ लोगों को स्वच्छता और समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User