शराब पीने के दौरान चचेरे भाइयों में हुआ विवाद:लोहे की पाइप से मारकर युवक की हत्या, शव तालाब में फेंका

Oct 01, 2026 - 20:44
0
शराब पीने के दौरान चचेरे भाइयों में हुआ विवाद:लोहे की पाइप से मारकर युवक की हत्या, शव तालाब में फेंका
सीतापुर में बुधवार सुबह हुई युवक की हत्या का पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में मृतक के चचेरे भाई गुड्डू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर की रात दोनों चचेरे भाई शराब पी रहे थे। इसी दौरान कहासुनी के बाद विवाद हो गया। आरोपी ने लोहे की पाइप से संदीप के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को घर के पास तालाब में फेंककर फरार हो गया। मामला सिधौली कोतवाली क्षेत्र के मनिकापुर गांव का है। शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मनिकापुर निवासी संदीप रावत उर्फ पानू (पुत्र बलराम) के रूप में हुई। संदीप और उसके चचेरे भाई गुड्डू पुत्र स्व. बुद्धा के बीच शराब पीने के दौरान कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर गुड्डू ने लोहे की पाइप से संदीप के सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। शव तालाब में फेंककर हुआ था फरार पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ने हत्या की बात छिपाने के लिए संदीप के शव को घर के पास स्थित तालाब में फेंक दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जल्लाबाद मोड़ से आरोपी गिरफ्तार सीओ सिधौली वेद प्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिधौली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 368/2026 दर्ज किया गया था। मामले में धारा 103(1)/238(a) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी गुड्डू को जल्लाबाद मोड़ से गिरफ्तार किया। निशानदेही पर लोहे की पाइप बरामद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे की पाइप बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजयेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक हरिशचंद्र यादव, दयानंद झा समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User