श्रीकृष्ण ने दिया प्रकृति और गौ सेवा का संदेश:गोवर्धन पूजा प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर, कथा महोत्सव का पांचवां दिन

Oct 01, 2026 - 20:44
0
श्रीकृष्ण ने दिया प्रकृति और गौ सेवा का संदेश:गोवर्धन पूजा प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर, कथा महोत्सव का पांचवां दिन
मुरादाबाद में सर्व प्रयास सीता रसोई ट्रस्ट के सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के पांचवें दिन गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई गई। कथावाचक गोवत्साचार्य श्री सत्य देवानंद जी महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का वर्णन किया। महाराज ने बताया, श्रीकृष्ण ने इंद्र पूजा की जगह गोवर्धन पर्वत, गौ माता, प्रकृति पूजा का संदेश दिया। उन्होंने अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की। यह प्रसंग सुन श्रद्धालु भक्ति में लीन हुए, 'गोवर्धन महाराज की जय' और 'राधे-राधे' के जयकारे लगाए। पंडित राजकुमार गोस्वामी ने भजन प्रस्तुत किए उन्होंने कहा, गोवर्धन पूजा धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, गौ सेवा, पर्यावरण सम्मान का संदेश देती है। महाराज ने श्रद्धालुओं से अपनी जिम्मेदारियां निभाने को कहा। मुख्य यजमान उदयभान सिंह (सीता रसोई ट्रस्ट अध्यक्ष) और सुखप्रीत सिंह ने व्यास पीठ की पूजा की। दैनिक यजमान हृदयेश कुमार सिंह, बिना सिंह, इंजीनियर सुनील कुमार शर्मा, शिखा शर्मा ने भी पूजा-अर्चना की। संगीता आचार्य और पंडित राजकुमार गोस्वामी ने भजन प्रस्तुत किए। कथा पंडाल की व्यवस्था नरेश अरोड़ा, विवेक पांडे, दीपक गुप्ता, सत्य प्रकाश वार्ष्णेय, राकेश वर्मा, जूही माथुर, शरद माथुर, ममता माथुर, जीवन लता शर्मा, अंजू पांडे, सीमा गुप्ता, पवन कपूर, सुनील कपूर, उपचार मित्तल, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, शैलेंद्र जुयाल, आभा जुयाल समेत सीता रसोई परिवार के सदस्यों ने संभाली। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा सुनी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User