श्याम नगर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित:नेत्र परीक्षण कर बांटे चश्मे, 100 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने

Sep 28, 2026 - 20:43
0
श्याम नगर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित:नेत्र परीक्षण कर बांटे चश्मे, 100 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने
कानपुर नगर में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत परिणय गेस्ट हाउस, श्याम नगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम), गैर संचारी रोग (एनसीडी) एवं नेत्र परीक्षण टीमों ने स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में कुल 348 लाभार्थी लाभान्वित हुए। नेत्र परीक्षण टीम ने 88 लोगों की जांच कर आवश्यकता के अनुसार चश्मे वितरित किए। एनसीडी टीम ने 89 लोगों का रक्तचाप तथा 120 लोगों की शुगर की जांच की। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम ने 161 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कर आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित कीं। इसके अलावा 10 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में सांसद रमेश अवस्थी, शिवराम सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा, विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व विधायक रघुनन्दन सिंह भदौरिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमित ए.के. रस्तोगी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश चन्द्र, एनयूएचएम कोआर्डिनेटर मिलिन्द गौतम सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User