सीआरपीएफ केंद्र में हृदय स्वास्थ्य शिविर:112 लोगों की स्वास्थ्य जांच; पर्याप्त नींद, तनाव मुक्त जीवनशैली को अपनाने पर जोर

Sep 30, 2026 - 17:15
0
सीआरपीएफ केंद्र में हृदय स्वास्थ्य शिविर:112 लोगों की स्वास्थ्य जांच; पर्याप्त नींद, तनाव मुक्त जीवनशैली को अपनाने पर जोर
रामपुर में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ समूह केंद्र स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र (PMBJP) परिसर में एक विशेष हृदय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सीआरपीएफ जवानों, आम नागरिकों और उनके परिजनों समेत कुल 112 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें हृदय रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में आयुर्वेद एवं पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह चौहान ने नाड़ी परीक्षण के जरिए लोगों की शारीरिक प्रकृति व असंतुलन का आकलन किया। उन्होंने बताया कि तनाव, चिंता, क्रोध और खान-पान में अनियमितता हृदय स्वास्थ्य पर सीधा और प्रतिकूल प्रभाव डालती है। डॉ. चौहान ने सलाह दी कि बीमारी होने के बाद इलाज पर निर्भर रहने से बेहतर है कि समय रहते बचाव पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने स्वस्थ हृदय के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और तनाव मुक्त जीवनशैली को अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान प्रतिभागियों को मर्म चिकित्सा, पंचकर्म और जनऔषधि केंद्र पर उपलब्ध सस्ती व सुलभ दवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट सीता देवी सहित बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवान, नागरिक और लाभार्थी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User