अयोध्या में पार्थिव शिवलिंग निर्माण:बड़ा भक्तमाल आश्रम में 2 से 4 अक्टूबर तक होगा आयोजन, दद्दाजी के भक्त आएंगे

Sep 30, 2026 - 17:15
0
अयोध्या में पार्थिव शिवलिंग निर्माण:बड़ा भक्तमाल आश्रम में 2 से 4 अक्टूबर तक होगा आयोजन, दद्दाजी के भक्त आएंगे
अयोध्याधाम में 2 से 4 अक्टूबर तक तीन दिवसीय असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। गृहस्थ संत पं. अनिल प्रभाकर शास्त्री के सानिध्य में होने वाले इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम रामघाट क्षेत्र में दिगंबर जैन मंदिर के समीप स्थित बड़ा भक्तमाल आश्रम में आयोजित होगा। तीन दिन तक चलने वाले आयोजन में श्रद्धालु असंख्य पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण करेंगे। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ महारुद्राभिषेक संपन्न होगा। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे। आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से गुरु परिवार के सदस्य एवं श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाओं को दद्दा जी शिष्य मंडल द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। धार्मिक आयोजन में शामिल होने के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन का भी अवसर मिलेगा। हनुमानगढ़ी, कनक भवन एवं श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन कर श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User