सिद्धार्थनगर में बारिश थमने के बाद भी बाढ़:लोग नाव से कर रहे आवागमन, धान की फसलें डूबीं
सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी विकासखंड क्षेत्र में चक्रवाती बारिश थमने के दो दिन बाद भी बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई गांव और उनके टोले अब भी पानी से घिरे हैं। खेतों में धान की फसलें डूबी हैं, जबकि कई सड़कों पर पानी बह रहा है। ग्राम पंचायत खैरी शीतल प्रसाद और उसके टोला नकोलडीह में चारों तरफ पानी भरा है। नकोलडीह को जोड़ने वाली सड़क पानी में डूबने से आवागमन पर असर पड़ा है। जरूरी कामों के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। चिरहगना, मुनव्वरडीह, करौता और तमकुहवा गांव भी बाढ़ के पानी से घिरे हैं। आसपास के खेतों में पानी जमा होने से धान की फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों को फसल खराब होने का डर है। तौलिहवा ग्राम पंचायत के बालानगर, कचरिहवा, फुलवरिया, लालपुर और इटहिया क्षेत्र में भी जलभराव है। खैरी उर्फ झुंगहवा गांव भी पानी से घिरा है। तिरछवा के पास सड़क पर पानी बहने से वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। पानी निकासी का इंतजार बारिश थमने के दो दिन बीतने के बावजूद जलभराव बरकरार रहने से ग्रामीणों की नजर अब आने वाले मौसम पर है। यदि अगले कुछ दिनों में मौसम साफ रहा और पानी की निकासी तेज हुई तो हालात धीरे-धीरे सामान्य हो सकते हैं। लेकिन फिर से बारिश होने पर पहले से जलमग्न गांवों और खेतों में स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। ग्रामीणों को अब बारिश नहीं, बल्कि जमा पानी के जल्द निकलने का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)