सीएसजेएमयू में गांधीवादी विचारों पर संगोष्ठी:विमल तिवारी बोले- एकता और सकारात्मक बदलाव की राह दिखाता है गांधी दर्शन
कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की कुलाधिपति एवं राज्यपाल, उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से तथा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के नेतृत्व में 1 अक्टूबर, 2026 को स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेज़ में "समकालीन भारतीय समाज में गांधीवादी विचारों की प्रासंगिकता" विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। स्कूल के निदेशक डॉ. अमित कुमार ने गांधी दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी के विचार हर कालखंड में प्रासंगिक रहेंगे। उन्होंने बताया कि संघर्ष और कठिनाइयों से भरी रात ही सकारात्मक परिवर्तन लाती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांधीवादी अध्येता श्री विमल तिवारी ने वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर चर्चा की और गांधीजी के विचारों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का विचार उपभोक्तावादी सभ्यता को चुनौती देता है और उन्होंने सदैव देश की एकता को प्राथमिकता दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)