व्यापारियों ने खाद विभाग के सर्वे पर जताया विरोध:सीएम के नाम डीएम को सौंपेंगे पत्र, बोले- त्योहार-सहालग में जांच से परेशानी

Oct 01, 2026 - 18:47
0
व्यापारियों ने खाद विभाग के सर्वे पर जताया विरोध:सीएम के नाम डीएम को सौंपेंगे पत्र, बोले- त्योहार-सहालग में जांच से परेशानी
बरेली में त्योहार और सहालग के सीजन से पहले खाद्य और जीएसटी विभाग के सर्वे का व्यापारियों ने विरोध किया है। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल ने इन सर्वे को तुरंत रोकने और व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की है। संगठन ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपने का फैसला किया है। व्यापारियों का कहना है कि बारिश से हुए नुकसान के बाद अब त्योहारी और सहालग का सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में विभागीय सर्वे से उनकी परेशानी बढ़ रही है। यह फैसला मंडल प्रभारी जितेंद्र रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में लिया गया। प्रदेश महामंत्री विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं को लगातार उठाता रहा है। बैठक में जिलाध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने युवा टीम की घोषणा की। इसमें ईशान सक्सेना 'इशू' को युवा प्रभारी और मंजीत सिंह बिट्टू को युवा अध्यक्ष बनाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User