सिगरा में हरियाली तीज महोत्सव आयोजित:मंजू बनीं तीज क्वीन, गीत-नृत्य और कजरी की प्रस्तुति पर झूमीं महिलाएं
वाराणसी में नव सृजन फाउंडेशन संस्था और बनारसी वुमनिया क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम सिगरा स्थित आर.के ग्रैंड होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर महामंत्री आर्य महिला नागरमल, एन एम मॉडल स्कूल की मुख्य कार्यकर्ता, आर्य महिला पी जी कॉलेज प्रबंधन समिति की सदस्य और समाज सेविका पूजा दीक्षित रहीं। मुख्य अतिथि ब्यूटी एंड जॉय की कर्ताधर्ता और कई संस्थाओं से जुड़ी श्रीमती हिमानी जायसवाल रहीं। विशिष्ट अतिथि और मुख्य अतिथि का स्वागत नव सृजन फाउंडेशन संस्था और बनारसी वुमनिया क्लब की अध्यक्ष प्रीति जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। क्लब और संस्था से जुड़ी सदस्यों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। हरियाली तीज महोत्सव में लोकगायिका रंजना राय द्वारा कजरी गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा गीत, संगीत और नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीज क्वीन का खिताब मंजू अग्रहरि को मिला। गीत प्रतियोगिता में संगीता पांडे विजेता रहीं और नृत्य प्रतियोगिता में कीर्ति गुप्ता ने जीत हासिल की। कार्यक्रम में सभी महिलाओं और बेटियों ने नृत्य और संगीत में भाग लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)