आजमगढ़ में संचारी रोग की निकाली गई रैली:डीएम रविंद्र कुमार बोले जिला प्रशासन के साथ-साथ जन सहभागिता जरूरी
आजमगढ़ जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस जन जागरूकता रैली को जिले के डीएम रविंद्र कुमार और सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जन जागरूकता रैली का मुख्य मकसद आम जनमानस को संचारी रोगों के बारे में जागरूक करना है जिससे कि उन्हें संक्रमण से बचाया जा सके। 1 अक्टूबर से चलने वाला यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत जिला प्रशासन की टीम गांव जाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। इसके साथ ही सावधानियां बरतने की भी जानकारी देंगी। डीएम बोले जिला प्रशासन के साथ जन सहभागिता जरूरी
जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि संचारी रोग में जिला प्रशासन के साथ-साथ जन सहभागिता जरूरी है। बारिश का समय अभी चल रहा है। जगह-जगह जल भराव होने के साथ-साथ झाड़ियां हो गई हैं। ऐसे में उनकी साफ सफाई करें। इसके साथ ही जिला प्रशासन जगह-जगह फॉगिंग कर रहा है। जिला प्रशासन के साथ-साथ जब जन जागरूकता की सहभागिता होगी तो निश्चित रूप से संक्रमण से बड़ी संख्या में लोगों को बचाया जा सकेगा। सभी लोगों को जो सावधानियां बताई गई हैं। उनका पालन करें। इस अवसर पर जिले के सीएमओ सहित बड़ी संख्या में अधिकारी भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)