सिकंदरपुर में जिला प्रभारी का स्वागत:पूर्व जिलाध्यक्ष बोलें- संगठन को मिलेगी नई दिशा और ऊर्जा

Oct 01, 2026 - 11:37
0
सिकंदरपुर में जिला प्रभारी का स्वागत:पूर्व जिलाध्यक्ष बोलें- संगठन को मिलेगी नई दिशा और ऊर्जा
बलिया के सिकंदरपुर में भारतीय जनता पार्टी बलिया के जिला प्रभारी एवं कुशीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा का प्रथम आगमन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय रंजन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नगरा मोड़, सिकंदरपुर पर प्रेमचंद्र मिश्रा के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। डॉ. विजय रंजन ने कहा कि प्रेमचंद्र मिश्रा का बलिया आगमन संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का अवसर है। उनके मार्गदर्शन में जिले में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में कार्यकर्ताओं को नई प्रेरणा मिलेगी। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने जिला प्रभारी प्रेमचंद्र मिश्रा का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User