औरैया के दिबियापुर में गेल इंडिया हिंदी पखवाड़े का समापन:विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिले पुरस्कार, केबीसी थीम पर प्रश्नमंच भी हुआ

Oct 01, 2026 - 11:37
0
औरैया के दिबियापुर में गेल इंडिया हिंदी पखवाड़े का समापन:विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिले पुरस्कार, केबीसी थीम पर प्रश्नमंच भी हुआ
औरैया के दिबियापुर स्थित गेल इंडिया लिमिटेड कंप्रेशर स्टेशन पर 14 से 29 सितंबर तक चले हिंदी पखवाड़े का समापन हो गया। समापन समारोह में पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना रहा। कार्मिकों से लेकर बच्चों और महिलाओं ने लिया हिस्सा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए गेल के कार्मिकों, संविदा कर्मियों, गेल विहार की महिलाओं और डीएवी स्कूल के बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें स्लोगन लेखन, नोट लेखन, काव्य पाठ, चित्रकथा लेखन और प्रश्नमंच प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित समापन समारोह की अध्यक्षता गेल इंडिया लिमिटेड कंप्रेशर स्टेशन दिबियापुर के प्रभारी जितेंद्र पाठक ने की। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. महेश सिंह, पी. रमेश और नवनीत शर्मा, सभी महाप्रबंधक, तथा विभु रंजन साहू, उप महाप्रबंधक ने अपने विचार रखे। केबीसी थीम पर हुआ प्रश्नमंच हिंदी पखवाड़े के दौरान केबीसी थीम पर आधारित प्रश्नमंच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों से विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रश्नमंच का संचालन गेल के हिंदी अधिकारी एवं प्रबंधक अनिल त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम के दौरान हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User