सीतापुर में खड़ी बस अचानक स्टार्ट होकर अनियंत्रित हुई:सड़क किनारे एंगल से टकराई, बालिका समेत तीन घायल, सीएचसी में प्राथमिक उपचार मिला
सीतापुर के बिसवां कोतवाली इलाके में सिधौली रेलवे क्रासिंग के पास प्लेटफार्म पर बुधवार की देर रात करीब 10 बजे खड़ी एक बस अचानक स्टार्ट होकर अनियंत्रित हो गई। बस सड़क किनारे लगे एंगल से जा टकराई। हादसे में बालिका समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसवां पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। जानकारी के अनुसार, सिधौली रेलवे क्रासिंग के पास प्लेटफार्म पर एक बस खड़ी थी। इसी दौरान अचानक बस स्टार्ट हो गई और चालक के नियंत्रण से बाहर होकर आगे बढ़ने लगी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अनियंत्रित बस सड़क किनारे लगे एंगल से टकरा गई। अचानक हुए इस हादसे में वहां मौजूद सपना (23), विनीत (25) और बस में काम कर रहे मिस्त्री के चेले मुशीर को चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिसवां पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट आने की जानकारी नहीं मिली। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों घायलों को घर भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। बस अचानक कैसे स्टार्ट हुई और अनियंत्रित होकर एंगल से कैसे टकराई, इसे लेकर जानकारी ली गई। हादसे के कारणों की स्थिति मौके पर की गई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)