युवती की मौत के बाद सिपाही पर मुकदमा दर्ज:बदायूं में 5 साल से था प्रेम संबंध, शादी से इनकार पर टीम हरदोई रवाना
बदायूं के बिसौली में एक युवती की मौत के बाद सिपाही जीशान के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। युवती के भाई ने जीशान पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। जीशान और युवती के बीच पांच साल से प्रेम संबंध था। केस दर्ज होने के बाद सिपाही जीशान छुट्टी लेकर फरार हो गया है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में हरदोई भेजी गई है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने हरदोई एसएसपी को इस मामले की जानकारी दी है। युवती की मुलाकात जीशान से एक कोचिंग सेंटर में हुई थी। बातचीत बढ़ने पर दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया और उन्होंने शादी करने पर सहमति जताई थी। करीब दो साल पहले जीशान पुलिस में भर्ती हो गया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)