चंदौली में सेवा संकल्प अभियान:कलेक्ट्रेट और कॉलेज सभागार में गूंजा सेवा का संदेश, विधायक समेत कई गणमान्य रहे उपस्थित
चंदौली के महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, चंदौली के सभागार में 'सेवा संकल्प अभियान' (17 सितंबर - 17 अक्टूबर) के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुगलसराय (पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर) के विधायक रमेश जायसवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह सहित लवकुश सिंह, नीरज सिंह, ब्रजेश सिंह, शिव दुलार, राम निवास, नितीश कुमार निगम, डॉ. राजेश, सुनील कुमार और अन्य सम्मानित शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता पर अपने विचार व्यक्त किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)