स्मैक तस्करों ने कोर्ट में बनाया वीडियो:हंसते हुए कस्टडी में गए तस्कर, पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई

Oct 01, 2026 - 15:12
0
स्मैक तस्करों ने कोर्ट में बनाया वीडियो:हंसते हुए कस्टडी में गए तस्कर, पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई
अमरोहा कोर्ट परिसर में स्मैक तस्करों ने पुलिस सुरक्षा के बीच एक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना से पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है। यह वीडियो अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के न्यायालय परिसर में बनाया गया था। आरोप है कि तस्करों ने कोर्ट में खड़े होकर यह वीडियो बनाया और फिर इसे सोशल मीडिया पर फैला दिया। बताया जा रहा है कि वीडियो सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए बनाया गया था। यह गुरुवार को वायरल हुआ। इस मामले में दिल्ली के छेनू गैंग से जुड़े शार्प शूटर समीर उर्फ बाली का नाम भी सामने आया है। बाली लंबे समय से स्मैक तस्करी से जुड़ा है। हाल ही में अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने करीब नौ लाख रुपये की स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब कोर्ट परिसर से वीडियो वायरल होने के बाद साथ चल रहे पुलिसकर्मियों की लापरवाही साफ दिख रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User