समान काम समान वेतन की मांग:लखनऊ के इको गार्डन में एनएचएम संविदा कर्मचारी 10 तारीख से देंगे धरना
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। संघ की ओर से 10 तारीख से लखनऊ स्थित इको गार्डन में तीन दिवसीय धरना आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के संविदा कर्मचारी शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाएंगे। कर्मचारियों की प्रमुख मांग समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करना है। उनका कहना है कि समान जिम्मेदारी निभाने के बावजूद वेतन में अंतर उचित नहीं है। धरने के माध्यम से कर्मचारी अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाने और उनके समाधान की मांग करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)